Advertisement

Kolkata Indian Museum Shooting: इंडियन म्यूजियम में CISF के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत

कोलकाता संग्रहालय में CISF के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की है. एक साथी गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. थोड़ी देर बाद जवान की मौत हो गई.

Kolkata Indian Museum Shooting: इंडियन म्यूजियम में CISF के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत

घटनास्थल पर मौजदू भीड़.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित इंडियन म्यूजियम बिल्डिंग (Kolkata Indian Museum Shooting) में गोलीबारी (Firing) की घटना सामने आई है. CISF बैरक में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप फैल गया है. CISF के एक जवान ने AK-47 राइफल से फायरिंग की जिसमें 2 लोगों को गोली लगी. गोलीबारी की वजह से एक कांस्टेबल की मौत हो गई, वहीं डीएसपी रैंक का एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. कोलकाता पुलिस, कमांड फोर्स और एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है. कमांडो बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर म्यूजियम बिल्डिंग में दाखिल हुए हैं.

जवान की तैनाती संग्रहालय में ही थी. जवान ने शनिवार को अपनी एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक साथी की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

Agnipath Scheme के खिलाफ कल से आंदोलन शुरू करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, जानिए पूरा प्लान

सुरक्षाबलों ने घेरा म्यूजियम, जवान नहीं कर रहा सरेंडर

घटना के बाद बदमाश सिपाही हथियार लेकर संग्रहालय परिसर में ही छिप गया. कोलकाता पुलिस के कमांडो और अन्य सीआईएसएफ अधिकारियों और जवानों ने संग्रहालय क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया है. सुरक्षाबल आरोपी जवान को आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं.

'मुफ्त की रेवड़ी' के बहाने मोदी सरकार पर भड़के वरुण गांधी, कर्जमाफी पर कही ये बात

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

पिछले तीन महीनों में कोलकाता की सड़क पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा गोली मारने का यह दूसरा मामला है. 10 जून को भी पार्क सर्कस में बांग्लादेश उप उच्चायोग की सुरक्षा के लिए तैनात कोलकाता पुलिस के एक सिपाही ने अपनी इंसास राइफल से गोली चला दी थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. हत्या के बाद उसने खुदकुशी कर ली थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement