Advertisement

कोलकाता के होटल में आंख खुलते ही आग की लपटों से घिरे लोग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत, 6 से ज्यादा झुलसे

सुबह तड़के आंख खुलने से पहले ही होटल की लगी आग ने लोगों अपनी चपेट में ले लिया. इससे चारों तरफ अफरा तफरी मच गई. कुछ ही घंटों में होटल जलकर स्वाह हो गया. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. 

Latest News
कोलकाता के होटल में आंख खुलते ही आग की लपटों से घिरे लोग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत, 6 से ज्यादा झुलसे

Credit Image Social Media

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में स्थित एक होटल में बुधवार तड़के लोगों की आंख खुलने से पहले ही दर्दनाक हादस हो गया. यहां अचानक लगी आग की चपेट में आने से लोगों में हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि पूरे कुछ ही मिनटों में पूरे होटल में फैल धुआं और आग की चपेट में आने से वहां रहे 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से झुलस गये. उन्हें सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड और पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. फायर बिग्रेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा होटल जलकर स्वाह हो गया. 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यू मार्केट में स्थित फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल चलता है. यहां बुधवार तड़के अचानक से आग लग गई, जिस समय आग लगी. उस समय में होटल में मौजूद ज्यादातर लोग सो रहे थे. कमरों में धुआं और बाहर आग की लपटों को देख लोग बुरी तरह घबरा गये. होटल के अंदर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. अग्निशमन की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया. अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग की चपेट में और कमरों में धुआं भरने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक बांग्लादेश के नागरिक थे. सभी होटल में स्टे कर रहे थे. वहीं इस हादसे में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गये. पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाकर आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

इलाज के लिए कोलकाता आए थे बांग्लादेश के नागरिक

होटल के अग्निकांड में जान गवाने वाले 9 लोगों की पहचान बांग्लादेश के नागरिकों के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी 9 लोग बांग्लादेश से कोलकाता में इलाज कराने आये थे. वे सभी लोग होटल में ठहरे थे. यहां आग और कमरों में धुआं भरने की वजह से बांग्लादेशी 9 नागरिकों की मौत हो गई. 

आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी अग्निशमन की टीम

होटल में आग लगने के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं. जानकारी के अनुसार, आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है. आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए अग्निशमन की टीम जांच पड़ताल में जुटी है. इसके साथ ही होटल में अग्निशमन सिलेंडर से लेकर एनओसी और इमरजेंसी एग्जिट समेत सभी चीजों की जांच की जा रही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement