भारत
Kolkata Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लग गई है. इस घटना में अब 14 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल(Kolkata Hotel Fire) श्रतुराज में मंगलवार को भयानक आग लग गई. इस घटना में अब तक 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. होटल शहर के मेचुआपट्टी इलाके में है और आग लगने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया था. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई थी. बहुत से लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से छलांग दी. पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
कोलकाता होटल में आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मेयर फिरहाद हकीम और मंत्री शशि पंजाओ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि आग मंगलवार को देर रात लगी थी. कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, 'श्रतुराज होटल में आग लगने की घटना मंगलवार, 30 अप्रैल रात करीब 8:15 बजे हुई है. अब तक हमने 14 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है.' प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है और घटना के बाद होटल के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे.
यह भी पढ़ें: Indian Army से जुड़ी वेबसाइट्स पर पाकिस्तानी साइबर अटैक, Jaipur में शिक्षा विभाग का पोर्टल हैक
घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है. इस घटना की जानकाी कोलकाता मेयर ने सीएम ममता बनर्जी को दी है. प्रदेश बीजेपी ने सीएम और राज्य सरकार से अपील की है कि पीड़ितों को राहत और मुआवजा दिया जाए और प्रभावित होने वाले लोगों को प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी सहायता मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: पानी रोकना था पाकिस्तान का! जंग छिड़ गई हरियाणा-पंजाब के बीच, CM भगवंत मान बोले- नहीं देंगे एक भी बूंद
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.