Advertisement

Kolkata Gangrape Case: लड़कियों को पीटकर कॉलेज में बना रखी थी दहशत, कोलकाता गैंगरेप के बाद ऐसे खुला मनोजीत का कच्चा-चिट्ठा

कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे पुलिस को नई सबूत मिलते जा रहे हैं. जांच में पता चला कि मनोजीत ने कई सालों से अपने कॉलेज में दहशत बना रखी है.

Latest News
Kolkata Gangrape Case: लड़कियों को पीटकर कॉलेज में बना रखी थी दहशत, कोलकाता गैंगरेप के बाद ऐसे खुला मनोजीत का कच्चा-चिट्ठा
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में लगातार जांच जारी है. इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं. पुलिस जांच में पता चला की मुख्य आरोपी और दरिंदा मनोजीत मिश्रा पिछले एख दशक से अपनी दहशत बनाए हुए है. जानकारी में पता चाल कि कॉलेज परिसर में मनोजीत को देखकर लड़कियां सहम जाती थीं. पहले भी मनोजीत के खिलाफ कई लड़कियों ने एफआईआर दर्ज कराई है. उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं.

दोस्त ने बताया सच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी मोनोजीत मिश्रा की दोस्त ने बताया कि पूरे कॉलेज में मनोजीत से लड़कियां परेशान थीं, उसका पूरे कॉलेज में टेरर था. वो लड़कियों की फोटो लेकर या वीडियो बनाकर मॉर्फ्ड करता और फिर उन्हें कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में डालता था. वो लड़कियों के साथ मारपीट करता था. लड़कियों का पीछा करता था. उसके साथ कई लड़के बी उसके साथ रहते थे. कई लड़कियों ने इसके खिलाफ कई बार शिकायत दी. हालांकि, कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं जो डर के मारे शिकायत नहीं कर पाईं. उसने बताया की केस के बावजूद उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गाय. इससे उसका मजबूत पॉलिटिकल कनेक्शन है, उसके ऊपर टीएमसी का हाथ है, ऐसा प्रतीत होता है.

"Manojit dada is in our hearts (Team MM)"

यह वॉल ग्राफिटी कोलकाता के उस लॉ कॉलेज के अंदर है, जो एक लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप की वजह से सुर्खियों में है. गौर करने वाली बात ये है कि यहां "मोनोजीत दादा" से मतलब है उसी मोनोजीत मिश्रा से है, जो कोलकाता गैंगरेप का मुख्य आरोपी है. हैरानी की बात ये है कि पूर्व छात्र होते हुए भी कॉलेज में उसका पूरा दबदबा था. छात्राएं क्या उसके सामने कॉलेज के टीचर्स भी मुंह नहीं खोल पाते थे. कोलकाता पुलिस को जांच में पीड़िता के लिए कॉलेज के पास की दुकान से लाए गए इनहेलर का बिल मिला है. जिससे यह पता चला है कि मनोजीत का सहयोगी और रेप का दूसरा आरोपी जैब मोहम्मद इसे लेकर आया था. इसके साथ ही कोलकाता पुलिस ने कॉलेज के पास की मेडिकल शॉप का वह सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, जिसमें आरोपी जैब को इनहेलर खरीदते देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-Fake News पर 7 साल जेल? क्या है कर्नाटक सरकार का नया बिल, जिस पर शुरू हुआ विवाद

रेप पीड़िता के लिए क्यों मंगवाया इनहेलर?

बता दें कि रेप पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया था कि कॉलेज के गार्ड रूम में जब उसके साथ रेप की कोशिश की जा रही थी तब उसे पैनिक अटैक आया था. वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी. उसने इनहेलर मांगा था. जिसके बाद आरोपी मनोजीत के दोस्त और रेप केस के दूसरे आरोपी ने उसे इनहेलर लाकर दिया था. इनहेलर का बिल और इस केस में अहम सबूत के तौर पर देखा जा रहा है,ये बिल आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएगे.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement