Advertisement

Kolkata Gangrape: पहले गैंगरेप, फिर शराब, आरोपी ने मांगे थे बड़े लोगों से मदद , मोबाइल टावर ने खोले कई अहम राज

Kolkata Gangrape: कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप के मामले में आरोपी मनोजित मिश्रा ने अपराध के बाद गार्ड रूम में शराब पी और पुलिस से बचने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया.

Latest News
Kolkata Gangrape: पहले गैंगरेप, फिर शराब, आरोपी ने मांगे थे बड़े लोगों से मदद , मोबाइल टावर ने खोले कई अहम राज

Kolkata Gangrape case

Add DNA as a Preferred Source

Kolkata Gangrape: कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर समेत देश को झकझोर कर रख दिया है. मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा और उसके दो साथी प्रमित मुखर्जी तथा जैब अहमद ने 25 जून की रात छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के तुरंत बाद, तीनों आरोपी कॉलेज के गार्ड रूम में काफी देर तक रुके और शराब पी. 

प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क

दरअसल, पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी ने संस्थान के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी से घटना को लेकर चुप रहने का दबाव भी बनाया था. रेप के बाद उसी रूम ने तीनों आरोपी ने बैठकर शराब पी थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना के एक दिन बाद यानी 26 जून को मनोजित मिश्रा ने देशप्रिय पार्क इलाके में एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया था. सूत्रों के मुताबिक, जिसने पहले भी उसकी मदद की थी. हालांकि, इस बार व्यक्ति ने उसे पीछे हटने की सलाह दी. 

संदिग्ध व्यक्ति से मुलाकात

पुलिस को मोबाइल टावर डेटा से यह भी पता चला है कि घटना के बाद मनोजित को करया पुलिस स्टेशन के पास किसी संदिग्ध व्यक्ति से मुलाकात करते हुए ट्रेस किया गया. इसके अलावा, आरोपी ने शहर के विभिन्न हिस्सों, जैसे राशबिहारी, देशप्रिय पार्क, गरियाहाट, फर्न रोड और बालीगंज स्टेशन रोड में भी कुछ लोगों से  मदद मांगने की कोशिश की थी. 


यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश ATS के हत्थे चढ़ा छांगुर बाबा, विदेशी फंडिंग के जरिए कराता था अवैध धर्मांतरण


जारी है जांच 

जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से यह भी पता चला कि घटना से पहले तीनों के बीच कई बार कॉल और बातचीत हुई थी, जिससे यह साफ होता है कि अपराध की एक सोची-समझी साजिश थी. बहरहाल, पुलिस ने अब इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों के नेटवर्क और सहयोगियों की गहन जांच कर रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement