Advertisement

Kolkata Medical College में डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद Renovation पर उठा विवाद, हाईकोर्ट ने पूछे सवाल

कोलकाता के R G Kar Medical College में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के बाद मरम्मत के ऑर्डर ने विवाद खड़ा कर दिया है. हाईकोर्ट ने भी इस तेजी से हुए Renovation पर सवाल उठाए हैं.

Latest News
Kolkata Medical College में डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद Renovation पर उठा विवाद, हाईकोर्ट ने पूछे सवाल

R G Kar Hospital

Add DNA as a Preferred Source

Kolkata R G Kar Medical College के डॉक्टर के Rape and Murder Case के बाद हॉस्पिटल में Renovation का ऑर्डर दिया गया, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया है. 9 अगस्त  को 31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था, जिसके बाद से ही हुई दरिंदगी से पूरे देश में गुस्से का माहौल है. इस मामले में कोलकाता पुलिस से जुड़े एक सिविक वॉलंटियर( Civic Volunteer) संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है.

PWD को लिखा पत्र
10 अगस्त को यानी घटना के अगले ही दिन, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को पत्र लिखकर अस्पताल के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों के कमरों और अटैच्ड टॉयलेट्स की मरम्मत और Renovation के लिए कहा था. घोष ने पत्र में बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के लिए कमरे और अलग शौचालयों की कमी है और इसे तुरंत पूरा करने की जरुरत है.

letter

 

ये विवाद तब उभरकर आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अस्पताल के सेमिनार हॉल के पास एक कमरे के Renovation का काम चल रहा था. प्रशासन ने बाद में स्पष्ट किया कि यह वीडियो सेमिनार हॉल का नहीं बल्कि उसी कॉरिडोर में किसी दूसरे कमरे का था. इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था.


ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: अंधेरे में डूब गया Kolkata, इस तरह जताया विरोध, जानिए क्या था 'Reclaim the Night' 


कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी उठाए सवाल
कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस Renovation पर सवाल उठाए है और पूछा कि क्या 12 घंटों के अंदर एक कमरे की मरम्मत इतनी जरूरी थी. मुख्य जज ने कहा, 'आप किसी भी जिला न्यायालय परिसर में जाएं, देखिए क्या महिलाओं के लिए कोई शौचालय की सुविधा है. PWD ने क्या किया? कोर्ट परिसर के शौचालयों की स्थिति देखिए.'

हालांकि, राज्य सरकार के वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मरम्मत का काम वारदात की जगह के पास नहीं किया जा रहा था और Renovation के पीछे सबूत मिटाने की कोई मंशा नहीं थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement