Advertisement

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने अस्पताल के डॉक्टरों से की पूछताछ, तोड़फोड़ मामले में 12 अरेस्ट

Kolkata Rape-Murder Case: सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मृतक महिला डॉक्टर के माता-पिता से भी बातचीत की.

Latest News
कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने अस्पताल के डॉक्टरों से की पूछताछ, तोड़फोड़ मामले में 12 अरेस्ट

kolkata doctor rape murder case

Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में पूछताछ तेज कर दी. सीबीआई ने अस्पताल के डॉक्टरों और फोरेंसिक टीम से गुरुवार को पूछताछ की. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मृतक महिला डॉक्टर के माता-पिता से भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों ने अस्पताल से फोन आने के समय पर गौर किया, जिसमें उन्हें उनकी बेटी की मौत की जानकारी दी गई थी. 

अधिकारियों ने उनसे उनकी बेटी के दोस्तों के बारे में भी पूछा और यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या पीड़िता ने राजकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किसी परेशानी की शिकायत की थी, जहां वह ट्रेनी डॉक्टर थीं.

CBI ने किस-किस से की पूछताछ
सीबीआई ने कहा, 'ऐसे माता-पिता से बात करना मुश्किल था, जिन्होंने इस तरह अपनी बेटी को खो दिया हो. उन्होंने बताया कि CBI ने अस्पताल के पांच डॉक्टरों, अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. संजय वशिष्ठ,  पोस्टमार्टम करने वाले 3 फोरेंसिक डॉक्टरों रीना दास, मौली बनर्जी और अपूर्वा बिस्वास और उस विभाग के प्रमुख से भी पूछताछ की, जहां पीड़िता का शव मिला था.

CBI ने ताला थाना के प्रभारी अधिकारी से भी बात की, जिसके अधिकार क्षेत्र में अस्पताल स्थित है. जांचकर्ताओं ने स्वयंसेवक संजय रॉय के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल टावर लोकेशन के अलावा अन्य जानकारियां मांगी हैं.


यह भी पढ़ें- CM ममता बोलीं- 'मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी, वाम और राम इकट्ठे होकर ये कर रहे'


अधिकारी ने कहा, 'हम यह पता लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन द्वारा इस्तेमाल किए गए डेटा की भी जांच कर रहे हैं कि उसने कोई वीडियो या इंटरनेट वॉयस कॉल किया था. सीबीआई की एक टीम ने दिन में अस्पताल का भी दौरा किया और उस रात वहां मौजूद इंटर्न डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात की. सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर कोलकाता पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली है. 

अब तक 12 आरोपी अरेस्ट
वहीं, RG Kar अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने गुरुवार को 3 और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 22 अगस्त तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement