Advertisement

Kolkata Doctor Rape Case : कैसे हुई थी घटना इसके लिए CBI सीन रिक्रिएशन का लेगी सहारा

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में नए अपडेट्स आ रहे हैं. अब प्रशासन जहां रेप हुआ वहां तोड़फोड़ करवा रहा है. इस पर महिला आयोग ने रोक लगवा दी है. साथ ही बीजेपी और देशभर के डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है. बीजेपी ने ममता बनर्जी को निर्ममता बनर्जी कहा.

Latest News
Kolkata Doctor Rape Case : कैसे हुई थी घटना इसके लिए CBI सीन रिक्रिएशन का लेगी सहारा
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में एक ताजा अपडेट आया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक,  जांच के दौरान सीबीआई कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज बयानों की जांच करेगी. तो वहीं, सीबीआई की स्पेशल क्राइम यूनिट की कोशिश है कि पुलिस को मिली पहली कॉल से लेकर पूरे क्राइम सीक्वेंस को एस्टेब्लिश किया जाए.  मामले में नया मोड़ यह भी देखने को मिला कि जहां महिला का रेप हुआ प्रशासन तोड़फोड़ करवा रहा था. जिस सेमिनार हॉल में महिला के साथ दरंदगी की गई और फिर बेरहमी से हत्या की गई उसी के बगल वाले हॉल में प्रशासन तोड़फोड़ करवा रहा था. महिला आयोग की टीम ने इस तोड़फोड़ रुकवाया. 

सीबीआई ने आरोपी संजय की कस्टडी ली
कोलकाता रेप मर्डर केस को सीबीआई को सौंपा गया था.  सुबह सीबीआई आरोपी संजय को सीबीआई ऑफिस लेकर गई . अब मेडिकल जांच के बाद आरोपी संजय को कस्टडी में ले लिया गया है.  उधर, भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. बीजेपी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है.  शुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन जारी है. बीजेपी ने ममता बनर्जी को निर्ममता बैनर्जी बताकर कहा कि 'निर्ममता बनर्जी' से सवाल पूछना जरूरी है.  हाईकोर्ट ने भी मामले पर चिंता जताई थी.  बीजेपी का आरोपी है कि ममता सरकार आरोपियों को क्यों बचा रहा है. 

ममता नहीं 'निर्ममता बैनर्जी'- विपक्ष
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई को अपनी पकड़ मजबूत करनी चाहिए और संदीप घोष (आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल), डॉ. एसपी दास (सीएम के निजी चिकित्सक) और विनीत गोयल (कोलकाता सीपी) को हिरासत में लेना चाहिए. सुशांत रॉय और डॉ. अभिक 9 अगस्त को वहां क्यों गए थे? क्या वे सबूत नष्ट करने के लिए गए थे. सीबीआई को तुरंत कदम उठाने चाहिए, अन्यथा जरूरत पड़ने पर राज्य के लोग अपनी आवाज उठाएंगे. भाजपा सीएम ममता बनर्जी का इस्तीफा चाहती है, वह स्वास्थ्य और गृह विभाग संभालती हैं."

 


यह भी पढ़ें - Kolkata Doctor Rape Case में होगी CBI जांच, High court ने दिए आदेश


प्रदर्शन करते डॉक्टर्स के सवाल
प्रदर्शन करते डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल के जिस सेमिनार हॉल में यह दरिंदगी हुई वहां उसे सील किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. सेमिनार हॉल को सील क्यों नहीं किया गया? वहीं, छात्रों का कहना है कि सेमिनार हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे. प्रदर्शनकारियं ने सेमिनार हॉल के सामने निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े किए हैं. इनका कहना है कि सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए निर्माण शुरू किया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement