Advertisement

Kolkata News: लिव- इन पार्टनर के फ्लैट पर बड़ी बहन के साथ रातभर पी शराब, सुबह मिली महिला की लाश, जानें क्या है पूरा मामला

आजकल अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहने काफी आम हो गया है. लेकिन ऐसे में कई खौफनाक वारदात सामने आती है, जो सभी को चौंका देती हैं.

Latest News
Kolkata News: लिव- इन पार्टनर के फ्लैट पर बड़ी बहन के साथ रातभर पी शराब, सुबह मिली महिला की लाश, जानें क्या है पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल, यहां एक महिला अपने एक महिला अपने लिव-इन पार्टनर के फ्लैट पर गई थी. इस दौरान महिला के साथ उनकी बड़ी बहन भी थी. इसके बाद जो हुआ वो सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. अगली सुबह बिल्डिंग की सीढ़ियों पर महिला का शव पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की बहन और लिव-इन पार्टनर को हिरासत में ले लिया है. 

पुलिस ने दी जानकारी 
पुलिस ने बताया कि महानगर के गरफा इलाके में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से 37 साल की महिला का शव बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में महिला के लिव-इन पार्टनर और उनकी बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक महिला के परिजनों ने हत्‍या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 


ये भी पढ़ें-Greater Noida: लड़की के बाल पकड़कर युवक ने जमकर लगाए थप्पड़, घटना का Video Viral


पुलिस ने बताया, 'शुक्रवार देर रात सीढ़ियों से उतरते समय वह कथित तौर पर गिर गई और उसे चोट लग गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया.' पुलिस ने कहा, 'महिला शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति के साथ नहीं रह रही थी. हम मामले की जांच कर रहे हैं.' पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement