भारत
Khan Sir Wedding: देशभर के छात्रों के चहेते शिक्षक खान सर ने हाल ही में शादी कर ली है. लाइव क्लास में खुद इसकी जानकारी दी. इस घोषणा के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया है और उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयों से नवाज रहे हैं.
Khan Sir Wedding: देशभर में अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज़ से मशहूर पटना के खान सर ने निजी जीवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उन्होंने अब अपनी जीवन में एक नई शुरुआत करा है. मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों उन्होंने शादी कर ली है. यह खबर सामने तब आई जब उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को लाइव क्लास में अचानक इसकी जानकारी दी. इस घोषणा के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया है और उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयों से नवाज रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो खान सर ने A S Khan नाम की महिला से हाल ही में निकाह किया. भारत-पाकिस्तान टेंशन के दौरान, जब देश की नजरें सीमा पर थीं, उस समय उन्होंने अपने जीवन का यह नया अध्याय चुपचाप शुरू किया. जानकारी के मुताबिक यह शादी बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में सम्पन्न हुई. अपने असली नाम को लेकर पहले से ही रहस्य बनाए रखने वाले खान सर ने इस बार भी निजता को सर्वोपरि रखा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रिसेप्शन कार्ड में भी सिर्फ 'खान सर' लिखा गया है और उनकी पत्नी का नाम भी आंशिक रूप से ही बताया गया है. हालांकि इस शादी को लेकर ना ही कोई फोटो सामने आया है और ना ही कोई और जानकारी.
यह भी पढ़ें: 'सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही', PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक
खान सर ने चुपके-चुपके शादी भी रचा लिए है,सर को नई पारी की शुरुवात करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हों.!❤️💐#KhanSir pic.twitter.com/pwBcaMFB3X
— Karan Yadav (@karanyadav165) May 26, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद अब खान सर 2 जून को पटना में होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं. कार्ड की भाषा और डिजाइन से साफ झलकता है कि वे दिखावे से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं. खान सर की यह खबर उनके छात्रों और फॉलोअर्स के लिए हैरानी से भरी लेकिन खुशी देने वाली रही. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स उन्हें शादी की बधाई रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.