Advertisement

Kerala: गांजा फूंकने के लिए माचिस ढूंढ़ते हुए आबकारी ऑफिस पहुंचे छात्र, अधिकारी रह गए दंग

Kerala Student: केरल से एक मामला सामने आया है, जहां स्कूली छात्र गांजे वाली बीड़ी को जलाने के लिए माचिस खोजते हुए आबकारी विभाग के ऑफिस में चले गए. इसको देखकर आबकारी विभाग के अधिकारी भी दंग रहे गए. 

Latest News
Kerala: गांजा फूंकने के लिए माचिस ढूंढ़ते हुए आबकारी ऑफिस पहुंचे छात्र, अधिकारी रह गए दंग
Add DNA as a Preferred Source

Kerala News: केरल के इडुक्की जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां कॉलेज टूर पर आए छात्रों ने माचिस मांगने की गलती से खुद को मुश्किल में डाल लिया. दरअसल, त्रिशूर से आए इन स्कूली छात्रों का ग्रुप टूर के दौरान गांजा पीने के लिए माचिस खोज रहा था. माचिस ढूंढते हुए वे स्थानीय आबकारी विभाग के ऑफिस पहुंच गए. ऑफिस को इन्होंने गलती से कोई कार्यशाला समझ लिया था.

रंगे हाथों पकड़े गए छात्र
आबकारी अधिकारियों को तब हैरानी हुई जब छात्रों ने गांजे की बीड़ी जलाने के लिए उनसे माचिस की मांग की. अधिकारियों ने तुरंत स्थिति समझी और सभी छात्रों को पकड़ लिया. छात्रों के पास से गांजा और हशीश तेल सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए. घटना इडुक्की जिले के आदिमाली क्षेत्र की है, जहां होटल में खाना खाने के बाद छात्रों का एक ग्रुप गांजा पीने के लिए बाहर निकला था. अनजाने में आबकारी विभाग के दफ्तर पहुंचने पर उन्हें अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! जानें कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव


NDPS अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज 
अधिकारियों ने जानकारी दी कि दो नाबालिग छात्रों के पास से प्रतिबंधित सामग्री मिलने के कारण उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं बाकी छात्रों को चेतावनी देकर उनके शिक्षकों के साथ वापस भेज दिया गया. वहीं, जिन छात्रों के पास से प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई थी, उनके माता-पिता को बुलाकर उन्हें उनके साथ भेज दिया गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement