Advertisement

कार में पति के साथ जिंदा जल गई गर्भवती महिला, लेबर पेन के बाद जा रही थी अस्पताल

Kannur Fire Accident: कन्नूर में गर्भवती महिला को लेबर पेन के बाद अस्पताल जा रहे पति-पत्नी की कार में ही जल जाने के बाद मौत हो गई.

कार में पति के साथ जिंदा जल गई गर्भवती महिला, लेबर पेन के बाद जा रही थी अस्पताल

Kerala Fire Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केरल के कन्नूर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. गुरुवार को एक गर्भवती महिला और उनके पति कार में ही जिंदा जल गए. बताया गया कि चलती कार में आग लग गई और दोनों कार में ही फंस गए. काफी कोशिशों के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका और दोनों की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब पति-पत्नी अस्पताल जा रहे थे.

महिला को प्रसव पीड़ा होने की वजह से वह अपने पति के साथ कन्नूर के जिला अस्पताल की ओर जा रही थी. रास्ते में ही कार में आग लग गई और दोनों कार में ही जल गए. कार में उनके परिवार के और लोग भी थे लेकिन वे सकुशल बच गए हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग तो बुझा ली थी लेकिन दोनों की जान नहीं बच पाई.

यह भी पढ़ें- Uber के कर्मचारी ने लगा दिया कंपनी को इतना चूना, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

कन्नूर सिटी पुलिस कमिश्नर अजीत कुमार ने बताया, 'एक्सपर्ट की मदद से कार की अच्छे से जांच की जाएगी. हम थोड़ी जांच करलें उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्या हुआ है. कार में मौजूद बाकी लोगों को कुछ नहीं हुआ है वे सुरक्षित हैं. वे अस्पताल में हैं और उनकी भी जांच की जा रही है.'

मृतका की पहचान 26 साल की रीशा के रूप में हुई है. कार में उनके साथ उनके पति प्रजीत भी मौजूद थे उनकी भी मौत हो गई. बताया गया कि उस समय कार में एक बच्चे समेत चार और लोग भी थे. वे सकुशल बच गए. उन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लागाया जा सका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement