Advertisement

Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने CM पिनाराई विजयन को लिखा पत्र, वित्त मंत्री को कैबिनेट से हटाने का दिया सुझाव

Kerala CM यूनिवर्सिटी विवाद पर पहले ही राज्यपाल की आलोचना कर चुके हैं और अब राज्यपाल ने वित्त मंत्री को हटाने की मांग कर डाली है.

Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने CM पिनाराई विजयन को लिखा पत्र, वित्त मंत्री को कैबिनेट से हटाने का दिया सुझाव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) को पत्र लिखकर यह मांग की है कि अमर्यादित बयानों के लिए उनकी सरकार के वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से हटाया जाए. यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब यूनिवर्सिटी को लेकर पहले ही केरल सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विवाद जारी है और मुख्यमंत्री भी खुलकर राज्यपाल पर ही निशाना साध चुके हैं. 

दरअसल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वे वित्तमंत्री के एन बालगोपाल के पद पर बने रहने को लेकर वह ‘खुश नहीं हैं’. उन्होंने यह कहा है कि उन्हें केरल मंत्रिमंडल से हटाने के लिए कदम उठाए जाएं. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने आरोप लगाया कि 19 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में बालगोपाल ने भाषण दिया जिसमें उन्होंने धार्मिकता और प्रांतीयता की भावनाओं को उकसाने की कोशिश की और भारत की अखंडता को कमतर किया.

जनवरी 2024 से अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री को दिया निर्देश

राज्यपाल ने कहा कि उनके पास यह बताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है कि वित्त मंत्री के पद पर बने रहने से वह प्रसन्न नहीं हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को निर्देश दिया कि वह संविधान के अनुसार मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें और उन्हें पद से बर्खास्त करें.  इस मामले में सूत्र ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री बालगोपाल के खिलाफ संविधान के अनुसार उचित कार्रवाई करने के राज्यपाल के निर्देश को खारिज कर दिया है.

क्या है आरिफ मोहम्मद खान की मांग

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वित्तमंत्री केएन बालागोपाल सम्मान खो चुके हैं, इसलिए उन्हें पद से हटा दिया जाए. राज्यपाल ने मंत्री के एक भाषण पर आपत्ति जताई है. इससे पहले केएन बालगोपाल ने कहा था कि कुछ समूहों के पास राज्य के विश्वविद्यालयों के बारे में गलत विचार थे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कौन थे?

नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर लगाए मोदी सरकार, अरविंद केजरीवाल की अपील

वहीं इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था कि यह बयान उनकी अज्ञानता को प्रदर्शित करता है. खान ने कहा कि वह यह तय करने के लिए मुख्यमंत्री के विवेक पर छोड़ देंगे कि मंत्री को कैबिनेट से हटाया जाए या नहीं? वहीं मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे पर अपने वित्त मंत्री का बचाव करते हुए राज्यपाल की आलोचना कर चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement