Advertisement

Air India विमान हादसे में जान गंवाने वाली नर्स को लेकर अधिकारी ने लिखी भद्दी बातें, सस्पेंड हुए, अब मांगते फिरेंगे माफी

Air India प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली एक नर्स पर जातिसूचक और असभ्य टिप्पणी एक राजस्व अधिकारी को भारी पड़ गई. केरल सरकार ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, विमान हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 274 पहुंच चुकी है.

Latest News
Air India विमान हादसे में जान गंवाने वाली नर्स को लेकर अधिकारी ने लिखी भद्दी बातें, सस्पेंड हुए, अब मांगते फिरेंगे माफी
Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद में हुए Air India Plane Crash से पूरा देश सदमे में है. हादसे में अब तक 274 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. इस बीच केरल में राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाली एक नर्स को लेकर फेसबुक पर भद्दी टिप्पणी कर दी.फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद अधिकारी को सस्सपेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वाले अधिकारी कासरगोड़ जिले के वेल्लारिकुंडु तालुक में डिप्टी तहसीलदार के पद पर हैं, उनका नाम ए पवित्रन है. राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि जैसे ही सरकार के संज्ञान में अधिकारी का पोस्ट आया, अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया. 

क्या लिखा था विवादित पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट अब डिलीट कर दिया गया है. इस पोस्ट में नर्स को लेकर जातिसूचक टिप्पणी की गई थी. लिखा था, 'केरल की एक नायर महिला का निधन हो गया.' पोस्ट का लब्बोलुआब ये था कि महिला को राज्य में सरकारी नौकरी मिली थी, महिला ने किसी और का मौका छीनकर सरकारी नौकरी हासिल की और फिर वो नौकरी छोड़कर यूके चली गई. यहां तहसीलदार ने एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाली नर्स रंजिता गोपाकुमारम पर टिप्पणी की थी. बता दें कि केरल में नायर समाज की गिनती अनरिजर्व्ड कैटेगिरी में होती है. 

भारत लौटने का प्लान कर रही थीं रंजिता

रंजिता यूके में बतौर नर्स काम कर रही थीं और चार दिन पहले ही केरल आई थीं. वह पठनमठिट्टा जिले की रहने वाली थीं. रंजिता के गांव के एक पंचायत सदस्य के मुताबिक, वह एक साल पहले यूके गई थीं. अपने घर के कंस्ट्रक्शन का काम देखने के लिए वह शॉर्ट लीव लेकर आई थीं. पंचायत सदस्य के मुताबिक, उनका प्लान था कि यूके में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो भारत लौट आएंगी और स्टेट हेल्थ सर्विस में अपनी नौकरी जॉइन कर लेंगी. रंजिता के परिवार में उनके पीछे पति विनेश, दो बच्चे और उनकी मां हैं.

Ahmedabad Air India Plane Crash लेटेस्ट अपडेट

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ Air India का विमान टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद ये विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गिरा. प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे, इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई. केवल एक यात्री प्लेन से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. प्लेन जिस साइट पर गिरा, वहां भी कई कैजुअल्टीज़ रिपोर्ट की गई है. ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, इस प्लेन हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement