Advertisement

हाथों में तस्वीर- नम आंखें... केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने दी अंतिम विदाई

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया. उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी.

Latest News
हाथों में तस्वीर- नम आंखें... केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने दी अंतिम विदाई
Add DNA as a Preferred Source

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश घटना में पायलट राजवीर सिंह चौहान  शहीद हो गए. इसके बाद मंगलवार को उनके दिवंगत शरीर को उनकी कर्मभूमि जयपुर के चांदपोल इलाके के मोक्ष धाम में हिंदू रीति रिवाज और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अदा की गई. अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और पड़ोसी मौजूद थे. दिवंगत राजवीर सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका भी सेना की वर्दी में शमशान स्थल पर मौजूद थी. आपको बता दें कि राजवीर सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान खुद भारतीय सेना की अधिकारी हैं. उन्होंने अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाकर 'राजवीर सिंह अमर रहें' के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी. ये पल हर किसी के लिए भावुक कर देने वाला था. 

पूरे सैन्य सम्मान के साथ पायलट राजवीर सिंह का अंतिम संस्कार 

शास्त्री नगर स्थित उनके आवास के बाहर तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर रखा गया था. वहां स्थानीय लोग, सेना के अधिकारी, पड़ोसी और मित्र बड़ी संख्या में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे. इस मौके पर राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री और पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी पहुंचे और उन्होंने पायलट राजवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. पायलट की पत्नी चिता के आगे खड़ी रहीं और उनकी आंखों से लगातार आंसू गिर रहे थे. सेना की वर्दी में ही उन्होंने पति को सैल्यूट किया और उन्हें अंतिम विदाई दी. वह कभी पति की तस्वीर को देखतीं तो कभी चिता को. ऐसा पल देख हर किसी की आंखें नम हो गई थीं. 

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Lt Colonel Rajveer Singh Chauhan (Retd) was one of the seven people who died in a helicopter crash in Kedarnath, Uttarakhand on June 15.

Visuals from Shastri Nagar as his wife, Lt Colonel Deepika Chauhan, Rajasthan Minister Rajyavardhan Singh Rathore… pic.twitter.com/iudUvCoHhM

ये भी पढ़ें-अब तो हद हो गई! केदारनाथ जाने की जल्दी में एम्बुलेंस का सहारा ले रहे थे श्रद्धालु, पुलिस ने खोल दी पोल

कौन थे राजवीर सिंग चौहान 

राजवीर सिंह चौहान ने भारतीय सेना में 15 सालों से ज्यादा समय तक सेवा दी थी. वो सेना से रिटायर होने के बाद भी देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट काम कर रहे थे. 15 जून की सुबह, जब बेल-407 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गौरीकुंड लौट रहा था, तभी खराब मौसम और दृश्यता की कमी के कारण हेलिकॉप्टर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में राजवीर सहित कुल सात लोगों की जान चली गई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement