Advertisement

Kaushambi: मंदिर से भंडारा खाकर लौट रही किशोरी से गैंगरेप, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां पर बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी. किशोरी को आते देख आरोपी युवकों ने उसको पकड़ लिया, और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया.

Latest News
Kaushambi: मंदिर से भंडारा खाकर लौट रही किशोरी से गैंगरेप, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

दुर्गा मंदिर से भंडारा खा कर लौट रही किशोरी से गैंगरेप, 4 लोगो पर मुकदमा दर्ज कौशांबी ज़िले में दुर्गा मंदिर में भंडारा खाने गई नाबालिग लड़की से 4 लोगो ने गैंगरेप किया. आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुची, और माता-पिता को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी. तहरीर मिलने पर पुलिस गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

रात करीब 8 बजे की है घटना
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां पर बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे दुर्गा मंदिर में भंडार खा कर घर वापस जा रही थी. रास्ते मे गांव के ही चार युवक पहले से घात लगाए बैठे थे, किशोरी को आते देख युवकों ने उसको पकड़ लिया, और सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए. युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुची.


यह भी पढ़ें - Star Health Data Leak : स्टार हेल्थ ने किया खुलासा, डेटा लीक के बाद साइबर हैकर्स मांग रहे 57 लाख की फिरौती


किशोरी ने सुनाई आपबीती
किशोरी की हालत देख कर मां-बाप के होश उड़ गए. किशोरी ने रो रो कर आपबीती बताई. इस पर पीड़ित पिता किशोरी को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने पहुचा. जहा पर आरोप है कि उसके साथ मार-पीट की गई. इसके बाद किशोरी को साथ लेकर पिता पश्चिम शरीरा थाने पहुचा. और लिखित शिकायत किया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement