भारत
Kashmir Kulgam Encounter: कुलगाम में हिजबुल के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
डीएनए हिंदीः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ एनकाउंटर (Encounter) चल रहा है. इसमें सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. इस ऑपरेशन में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. यह आतंकी आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन का बताया जा रहा है. कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में यह मुठभेड़ हुई है. पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है. बता दें कि हाल के दिनों में टारगेट किलिंग के बाद आतंकियों के खिलाफ नई रणनीति के साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है.
बता दें कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है. इसके लिए कई अतिरिक्त सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात की गई हैं. इसी बीच हाल ही में हुई टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. ऐसे तमाम आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए अब सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है.
#KulgamEncounterUpdate: One terrorist of proscribed terror outfit HM killed. Operation in progress. Further details shall follow: Police
— ANI (@ANI) June 11, 2022
ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले, जानिए कौन कहां से जीता और किसे मिली हार, यहां देखें पूरी लिस्ट
एंटी टेरर ग्रिड होगा एक्टिव
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने (कश्मीर) घाटी में चुनिंदा तरीके से एक के बाद एक की जा रही हत्याओं के मद्देनजर जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख मनोज पांडे तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उन प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया. मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.