Advertisement

Kartavya Path Inauguration: कांग्रेस ने PM Modi को बताया सुपर प्रचारक, RSS पर भी बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्तव्यपथ का उद्घाटन करने के साथ ही यह दावा किया है कि देश से गुलामी का एक और प्रतीक हट गया है.

Kartavya Path Inauguration: कांग्रेस ने PM Modi को बताया सुपर प्रचारक, RSS पर भी बोला हमला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कर्तव्यपथ और इंडिया गेट पर लगी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस उद्धाटन के साथ ही देश में गुलामी के एक और प्रतीक का अंत हो गया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी इशारों में हमला बोल दिया है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला है और उन्हें सुपर प्रचारक बता दिया है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्यपथ और इंडिया गेट पर लगी  सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस उद्धघाटन के साथ ही देश में गुलामी के एक और प्रतीक का अंत हो गया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी इशारों में हमला बोल दिया है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला है और उन्हें सुपर प्रचारक बता दिया है.

नीतीश के बयान पर Prashant Kishor ने कसा तंज, 6 महीने बाद पूछेंगे ABCD और XYZ

जयराम रमेश ने बोला हमला

दरअसल, जयराम रमेश ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा, "1942 में आरएसएस भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध कर रहा था और ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहा था. आज 'सुपर प्रचारक' बता रहे हैं कि उन्होंने औपनिवेशिक शासन के प्रतीक को मिटा दिया. यह और कुछ नहीं बल्कि मुद्दों से विचलित करने का एक गिरा हुआ प्रयास है. इस व्यक्ति की हरकतों की कोई सीमा नहीं है."

आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही कांग्रेस के कई नेता बीजेपी और मोदी सरकार पर हमलावर रहे थे. इसके निर्माण को रोकने और  प्रोजेक्ट को कैंसिल करने के लिए अदालती सहारा भी लिया गया था. हालांकि इस विरोध का इस प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ा.

Air India में नौकरी नहीं मिलने पर Transgender ने किया मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया ये आदेश

कई कांग्रेसियों ने भी किया था समर्थन

गौरतलब है कि कांग्रेस एक तरफ मोदी सरकार के फैसले का मजाक बना रही है तो वहीं दूसरी ओर कई कांग्रेस नेता इस फैसले के साथ इस कदम की सराहना कर चुके हैं. वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह उस मार्ग का उपयुक्त नाम है जो कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर तक जाती है कि यह हर लोक सेवक के लिए एक प्रेरणा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement