Advertisement

Siddeshwara Swamiji: कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Siddeshwara Swamiji Passed Away: पीएम मोदी ने संत सिद्धेश्वर स्वामी के निधन पर शोक जताया है. आज उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.

Siddeshwara Swamiji: कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कर्नाटक के विजयपुर जिले में स्थित ज्ञानयोगाश्रम के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया. वह 81 साल के थे. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. अपने अनुयायियों में ‘वॉकिंग गॉड’ यानी कि जीवित भगवान के रूप में लोकप्रिय संत के निधन की घोषणा करते हुए विजयपुरा के उपायुक्त विजय महंतेश धनम्मनावा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आश्रम में अंतिम सांस ली। PM नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने संत के निधन पर शोक जताया है. 

राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
संत सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन पर विजयपुरा जिला प्रशासन ने आज स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की है. वहीं कर्नाटक सरकार ने भी बयान जारी कर रहा कि सिद्धेश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का निर्णय किया है. बयान के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को आश्रम में सुबह 8 बजे तक रखने के बाद सैनिक स्कूल में शाम 5 बजे तक रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5 बजे के करीब किया जाएगा.   

पीएम मोदी ने जताया शोक  
संत सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वामीजी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, परमपूज्य श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी को समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किए. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके असंख्य भक्तों के साथ हैं. ओम शांति!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement