भारत
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा तालुक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर घने जंगलों के बीच एक गुफा में कई सालों से एक रशियन महिला दो बच्चों के साथ रह रही थी.
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा तालुक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रामतीर्थ पर्वत की तलहटी में पुलिस को एक रशियन महिला अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ एक गुफा में रहती पाई गई. ये तब सामने आई जब हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन वाली जगह पर पुलिस पहुंची थी. तब पुलिस ने पाया की घने जंगलों के बीच एक महिला 2 बच्चों के साथ रह रही थी.
बिजनेस वीजा पर आई थी भारत
पुलिस ने महिला की पहचान के बारे में बताया कि इस महिला का नाम 40 साल की नीना कुटिना उर्फ मोहिनी है. ये कभी रूस से बिजनेस वीजा पर भारत आई थी. वह गोवा होते हुए गोकर्ण पहुंची और फिर आध्यात्मिक आकर्षण के चलते जंगल में बस गई. उनके साथ उनकी दो बेटियां प्रेमा (6 वर्ष 7 महीने) और आमा (4 वर्ष) भी थीं.
गुफा को बना लिया अपना घर
नीना ने घने जंगलों के बीच एक प्राकृतिक गुफा को अपना घर बना लिया था. वहां उन्होंने एक रूद्र की मूर्ति स्थापित की थी. वह वहां पूजा और ध्यान में अपना समय बिताया करती थीं. जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें कपड़े टंगे दिखे जिससे पुलिस को शक हुआ. सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर अपनी टीम के साथ और अंदर पहुंचे और उन्हें एक महिला के साथ दो बच्चे दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें: 800 बोतल अंग्रेजी गटक गए चूहे! झारखंड में शराब नीति लागू होने से पहले सामने आया बड़ा घोटाला
साधना और ध्या का असर
जब नीना से पुलिस ने पूछताछ की तो नीना ने बताया कि धार्मिक साधना और ध्यान के लिए जंगल में रह रही थी. शुरुआत में तो महिला अपनी पहचान बताने से इनकार करती रही लेकिन बाद में महिला और बाल कल्याण विभाग और एक स्थानीय महिला संत योगरत्ना सरस्वती स्वामिजी के सामने उसने सच्चाई बताई. नीना का वीज़ा 17 अप्रैल 2017 को ही समाप्त हो चुका था, यानी वह 8 साल से भारत में अवैध रूप से रह रही थी. अब पुलिस उन्हें वापस भेजने की कानूनी कार्यवाई में जुटी हुई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.