Advertisement

Karnataka: शहनाई बजने से पहले ही टूटा कहर, मंडप में दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, घर में पसरा मातम

कर्नाटक में एक शादी के मंडप में दूल्हे की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई. जिसके बाद खुशियों से भरा माहौल चंद पलों में मातम में बदल गया.

Latest News
Karnataka: शहनाई बजने से पहले ही टूटा कहर, मंडप में दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, घर में पसरा मातम
Add DNA as a Preferred Source

शादी एक ऐसा पल होता है जिसका हर परिवार बेसब्री से इंतजार करता है. जहां खुशियों की सौगात लेकर लोग इकट्ठा होते हैं, वहीं कभी-कभी यह खुशी पलभर में मातम में बदल जाती है. ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा कर्नाटक के बागलकोट जिले में देखने को मिला, जहां शादी की रस्में निभाते-निभाते ही दूल्हा अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे इलाके को सदमे में डाल गई है. 

जानिए पूरी कहानी 

कर्नाटक के बागलकोट जिले के जामखंडी कस्बे में शादी की खुशियों के बीच एक ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसे भूल पाना दोनों परिवारों के लिए नामुमकिन है. 25 वर्षीय प्रवीण की शादी का दिन था. मंडप सजा हुआ था, मेहमानों की चहल-पहल थी और हर चेहरा मुस्कान से भरा हुआ था. लेकिन यह मुस्कान कुछ ही देर में आंसुओं में तब्दील हो गई.

मंगलसूत्र बांधते वक्त हुआ हादसा 

शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा प्रवीण ने अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधा, तभी अचानक उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. वह लड़खड़ाया और जमीन पर गिर पड़ा. वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए. उसके माता-पिता और परिजन उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


यह भी पढ़ें: 'नरक बेहतर है पाकिस्तान से...', खुले मंच से जावेद अख्तर का कट्टरपंथ पर दो टूक


हार्ट अटैक से हुई मौत

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, प्रवीण की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. यह जानकर हर कोई हैरान था, क्योंकि वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य लग रहा था. न तो उसे पहले कोई दिल की बीमारी थी, और न ही किसी तरह की कोई स्वास्थ्य शिकायत. प्रवीण की मौत से उसकी होने वाली पत्नी बेसुध हो गई और दोनों परिवारों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. यह घटना एक बार फिर हमें इस बात की चेतावनी देती है कि हार्ट अटैक अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही. बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित दिनचर्या युवाओं को भी इसकी चपेट में ला रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement