भारत
कर्नाटक लोकायुक्त को क्लर्क के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने निदागुंडी के घर पर छापा मारा. रेड में सामने आया कि निदागुंडी ने अपनी आय का जो सोर्स बताया था
कर्नाटक में 15 हजार कमाने वाले एक पूर्व क्लर्क के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है. क्लर्क कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में का करता था. उसके पास 24 घर और 40 एकड़ ज़मीन मिली है. क्लर्क और उसके परिवार के नाम पर कुल 30 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति होने का मामला सामने आया है. पूर्व क्लर्क का नाम कलकप्पा निदागुंडी बताया जा रहा है.
कर्नाटक लोकायुक्त को क्लर्क के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने निदागुंडी के घर पर छापा मारा. रेड में सामने आया कि निदागुंडी ने अपनी आय का जो सोर्स बताया था. उसके मुकाबले उसके पास कहीं ज्यादा संपत्ति मिली है. निदागुंडी और उसके परिवार के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली. इनमें 24 घर, चार प्लॉट, 40 एकड़ कृषि भूमि शामिल हैं. इसके अलावा 30 लाख की कीमत का करीब 350 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी मिली है. इतना ही नहीं निदागुंडी के पास दो कार और दो बाइक भी मिली है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निदागुंडी पर KRIDL के पूर्व इंजिनियर ZM चिंचोलकर के साथ मिलकर 72 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है. दोनों पर फर्ज़ी बिल लगाकर पैसों का घपला करने का आरोप है. दोनों ने 96 ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए फर्ज़ी दस्तावेज बनवाए थे, ये प्रोजेक्ट्स कभी पूरे ही नहीं हुए.
आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक लोकायुक्त के जांच के दायरे में सरकारी विभागों में कार्यरत कई कर्मचारी आए हैं. इनमें एग्जेक्यूटिव इंजिनयर से लेकर सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर तक की रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.