Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

Kargil War 25th Anniversary : क्यों आज भी कैप्टन सौरभ कालिया का परिवार कर रहा है इंसाफ की मांग?

Kargil War 25th Anniversary: आज भले ही Kargil War को 25 वर्ष बीत चुके हों और पाकिस्तान ने भारत का लोहा मान लिया हो. मगर हम Captain Saurabh Kalia की कुर्बानी को शायद ही कभी भुला पाएं, जिन्हें मारने से पहले 22 दिनों तक पाकिस्तान ने तरह तरह की यातनाएं दीं.

Latest News
Kargil War 25th Anniversary : क्यों आज भी कैप्टन सौरभ कालिया का परिवार कर रहा है इंसाफ की मांग?

कैप्टन सौरभ कालिया का परिवार आज भी इसी उम्मीद में है कि उसे इंसाफ मिलेगा 

Add DNA as a Preferred Source

Kargil War 25th Anniversary: अब से ठीक पच्चीस साल पहले, Kargil में Pakistan को India के आगे मुंह की खानी पड़ी थी. यूं तो इस युद्ध में तमाम लोग शहीद हुए मगर इस युद्ध में कैप्टन सौरभ कालिया द्वारा दी गई कुर्बानी को शायद ही कोई देशवासी भूल पाए. ज्ञात हो कि कैप्टन सौरभ कालिया (Who was Captain Saurabh Kalia) कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले पहले इंडियन आर्मी ऑफिसर थे. उन्हें पाकिस्तानी सेना ने 5 अन्य फौजियों के साथ पकड़ लिया था और मारे जाने से पहले 22 दिनों तक क्रूर यातनाएं दी थीं.

कौन थे कैप्टन सौरभ कालिया? क्या हुआ था उनके साथ?

29 जनवरी, 1976 को अमृतसर में जन्में कैप्टन सौरभ कालिया हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पले-बढ़े थे. सौरभ ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से ली थी वहीं आगे की पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय पालमपुर से की. बाद में सौरभ सी.डी.एस.आर के माध्यम से सेना में शामिल हुए और 12 दिसंबर, 1998 को 4 जाट में ऑफिसर के रूप में उन्हें नियुक्त कर कारगिल में तैनात किया गया. जहां उन्होंने काकसर उप-क्षेत्र में घुसपैठ पर अपनी पैनी निगाह रखी.

15 मई, 1999 को कैप्टन सौरभ कालिया अन्य पांच सैनिकों के साथ रूटीन गश्त पर निकले. तभी उन पर घात लगाकर बैठी पाकिस्तानी सेना ने हमला कर दिया और उन्हें जिंदा पकड़ लिया. बताया जाता है कि कैप्टन सौरभ कालिया को पाकिस्तान ने 22 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और तमाम तरह की यातनाएं देकर मार डाला. 9 जून, 1999 को पाकिस्तानी सेना ने उनके शव को भारत को लौटा दिया था.

पाकिस्तान में कैप्टन सौरभ कालिया को किस हद तक यातनाएं दी गयीं? इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैप्टन सौरभ कालिया और उनके साथियों को सिगरेट से जलाया गया, उनकी आंखें निकाल ली गईं और उनके दांत और हड्डियां तोड़ दी गईं.

बहरहाल आज भी सौरभ कालिया के घरवाले अपने बेटे के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है जिसमें उन्होंने सरकार से इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में उठाने की मांग की गई है.

उनका मानना ​​है कि पाकिस्तान की कार्रवाई ने जिनेवा कन्वेंशन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है और भारत को इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए। कई सुनवाइयों के बावजूद, आज भी ये मामला जस का तस है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement