भारत
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने एक सीआरपीएफ के एक जवान के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर एक CRPF जवान की टिकट को लेकर कांवड़ियों से कहासुनी हो गई. CRPF जवान ने कांवड़ियों से टिकट लेकर आने को कहा. इससे कांवड़िये भड़क गए. कहासुनी हुई और फिर कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान को ज़मीन पर गिराकर उनके साथ मारपीट की. रेलवे पुलिस ने आरोपी कांवड़ियों के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को CRPF जवान मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल का इंतज़ार कर रहे थे. घटना के वक्त जवान अपनी वर्दी में थे. उनकी वहां आए कुछ कांवड़ियों से टिकट को लेकर बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि कांवड़ियों ने जवान को घेरकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. कांवड़ियों ने जवान को प्लैटफॉर्म पर गिरा दिया और फिर वो उनके साथ मारपीट करने लगे.
घटना का वीडियो वायरल है. वीडियो में दिख रहा है कि सीआरपीएफ जवान को 8-9 कांवड़िये घेरे हुए हैं. उनमें से एक व्यक्ति उन्हें मारता है. जब जवान इसका जवाब देने की कोशिश करते है तो कई कांवड़िये एक साथ उन पर हमला कर देते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कांवड़ियों ने जवान को ज़मीन पर गिराकर उन्हें लात-घूसों से मारा.
In UP's Mirzapur, a CRPF personnel was brutally assaulted by the Kanwariyas at the railway station.
— Sumit (@SumitHansd) July 19, 2025
Who will speak for him?
The answer is: Nobody. pic.twitter.com/7gDVmqqRsW
जवान के साथ मारपीट के बाद कांवड़िये उन्हें वहीं छोड़कर आगे बढ़ गए. जवान उठकर जब दोबारा कांवड़ियों की तरफ बढ़े तो एक कांवड़िये ने फिर से उन्हें मारा, एक बार फिर वो मारने के लिए बढ़े तो कांवड़ियों ने फिर से उन्हें घेर लिया और फिर से उन्हें गिराकर उन्हें पीटा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.