Advertisement

Kanpur Violence: हिंसा के आरोपियों पर योगी सरकार सख्त, आज जारी की जाएगी दूसरी लिस्ट

Kanpur Violence Updates: कानपुर पुलिस आज हिंसा में शामिल उपद्रवियों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी.

Kanpur Violence: हिंसा के आरोपियों पर योगी सरकार सख्त, आज जारी की जाएगी दूसरी लिस्ट

कानपुर में भड़की है सांप्रदायिक हिंसा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) मामले में योगी सरकार ने सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है. पुलिस ने इस मामले में दंगाईयों की एक लिस्ट जारी की है. वहीं पुलिस मंगलवार को दूसरी लिस्ट जारी करेगी. पुलिस दंगाईयों के फोटो और नाम भी सार्वजनिक करेगी. चौराहों पर इनके पोस्टर लगा लोगों से इन्हें पकड़वाने की भी अपील की जाएगी.   

38 लोगों की हुई गिरफ्तारी
कानपुर हिंसा मामले में पुलिस अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में 40 लोगों की पहचान हो चुकी है. पुलिस इनके पोस्टर पहले ही लगा चुकी है. जनता से भी इन्हें पकड़वाने की अपील की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. 

ये भी पढ़ेंः Yogi Adityanath का बुलडोजर एक्शन, 62 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का पूरा प्लान तैयार   

आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस इस मामले में 3 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस द्वारा साजिशकर्ताओं के रूप में 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं. हिंसा में PFI का हाथ था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. आरोपियों पर NSA और गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है. 

UP पुलिस ने SIT टीम की गठित
कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि घटना की विधिवत जांच के लिए 8 सदस्यों की एक विशेष जांच दल (SIT) टीम गठित की है. उन्होंने कहा, 'हम जांच करेंगे कि क्या उनका पापुलर फ्रंट आफ इंडिया(PFI) के साथ कोई संबंध था, जिन्होंने उसी दिन मणिपुर और पश्चिम बंगाल को बंद करने का आह्वान किया था.' उन्होंने कहा कि इनके संपर्क और संबंधों की जांच की जा रही है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement