Advertisement

UP: कन्नौज में 'लव ट्रायंगल' बना मौत का कारण, दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या

UP Crime: यूपी के कन्नौज से एक मामला सामने आया है, जहां लव ट्रायंगल के कारण एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो भी उसी लड़की से प्यार करता था जिससे उसका दोस्त पहले प्रेम  किया करता था.  

Latest News
UP: कन्नौज में 'लव ट्रायंगल' बना मौत का कारण, दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या
Add DNA as a Preferred Source

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लव ट्रायंग के कारण दोस्ती का खौफनाक अंत हो गया. इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, क्योंकि वह भी उसी युवती से प्रेम करने लगा था, जिससे उसका दोस्त पहले से प्रेम करता था. यह मामला तब बढ़ा जब युवती को पाने की होड़ में युवक ने अपने दोस्त के खिलाफ साजिश रच दी.

क्या है पूरा मामला?
इस घटना में 20 वर्षीय गगन गुप्ता उर्फ रामू, जो अपने दोस्त अंकित राजपूत के बेहद करीब था, रिश्तेदारी में आई एक युवती से प्रेम करने लगा था. गगन ने यह बात अपने दोस्त अंकित को बताई और अंकित ने भी उस युवती से संपर्क करना शुरू कर दिया. समय के साथ, अंकित का भी उस युवती की तरफ झुकाव बढ़ने लगा और दोनों गुपचुप बातें करने लगे. गगन को जब यह सब पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और अपनी प्रेमिका से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने गगन की बातों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे गगन परेशान हो गया.


ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: तीन दरिंदों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, महिला के साथ रेप कर सराय काले खां में फेंका, अब हुआ खुलासा


पुलिस कर रही कार्रवाई 
स्थिति तब और बिगड़ गई जब अंकित और उस युवती को यह महसूस हुआ कि गगन उनके संबंधों में बाधा बन रहा है. अंकित ने गगन से मिलने के बहाने उसे बुलाया और दोनों के बीच विवाद हो गया, जिससे गुस्सा होकर अंकित ने गगन की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया. गगन के अचानक गायब होने पर उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई. मंगलवार की शाम गगन का शव निचली गंगा नहर में मिला, जिसके बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गगन के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जिसके आधार पर परिजनों ने अंकित को हत्या का दोषी ठहराया.

पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गगन की हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस सिलसिले में अंकित, एक अन्य दोस्त, और गगन की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement