Advertisement

'हम धर्म बचाएंगे और अमृता फडणवीस रील बनाएंगी', कन्हैया कुमार के इस बयान से नाराज हुए कांग्रेस नेता, दी ये सलाह

बीजेपी की ओर से इस बयान को लेकर कड़ा एतराज जताया गया है. वहीं कांग्रेस के भीतर भी इस बयान को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा ममाला.

Latest News
'हम धर्म बचाएंगे और अमृता फडणवीस रील बनाएंगी', कन्हैया कुमार के इस बयान से नाराज हुए कांग्रेस नेता, दी ये सलाह
Add DNA as a Preferred Source

Kanhaiya Kumar on Amruta Fadnavis Row: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अमृता फडणवीस को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. कन्हैया कुमार ने ये बयान नागपुर में दिया था. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि 'हम धर्म बचाएंगे और अमृता फडणवीस रील बनाती रहेंगी.' अमृता फडणवीस बीजेपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं. बीजेपी की ओर से इस बयान को लेकर कड़ा एतराज जताया गया है. वहीं कांग्रेस के भीतर भी इस बयान को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं. कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवाई ने कन्हैया के इस बयान का कड़ा विरोध किया है.

हुसैन दलवाई ने कन्हैया के इस बयान का किया विरोध
हुसैन दलवाई ने कन्हैया कुमार के रील वाले बयान की निंदा की है. उन्होंने इसे निजी आजादी तथा महिलाओं के हकों के खिलाफ करार दिया है. इस संदर्भ में बोलते हुए हुसैन दलवाई कहा कि 'कन्हैया की ओर से जारी ये बयान सरासर गलत है. यदि अमृता फडणवीस एक नृत्य करती है, तो ये उनकी निजी जिंदगी का मामला है. इसमें बुरा किया है?' इस मुद्दे को लेकर उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि 'उस महिला की निजी जिंदगी और उससे जुड़े फैसलों पर ऐसे बयान देना नाइंसाफी है.' 


यह भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में धर्म, जाति, लिंग के आधार पर छात्रों के साथ भेदभाव! रिपोर्ट के दावों पर क्या है प्रशासन का रुख


देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कन्हैया कुमार के इस बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस मुद्दे को लेकर बोतले हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को घेरा था, और कहा था कि 'कांग्रेस ट्रोल सेना की ओर से उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के इंस्टाग्राम वीडियोज पर असभ्य कमेंट किए जाते हैं, कांग्रेस को इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement