Advertisement

Kangana Ranaut:'बाहर से आई उग्रता ने हिमाचल के युवाओं को किया बर्बाद', कंगना रनौत का बड़ा बयान

Kangana Ranaut controversy: एक बार फिर कंगना रनौत अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पड़ोसी राज्य पर निशाना साधा.

Kangana Ranaut:'बाहर से आई उग्रता ने हिमाचल के युवाओं को किया बर्बाद', कंगना रनौत का बड़ा बयान
Add DNA as a Preferred Source

Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं. गांधी जयंती के दिन सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सुलपुर जबोठ पंचायत में एक आयोजित कार्यक्रम किया गया, जहां पर कंगना ने कई विषयों पर बात की. उन्होंने पंजाब का नाम बिना लिए पड़ोसी राज्य पर तीखा कटाक्ष किया. साथ ही उन्होंने वहां की सामाजिक स्थिति पर भी सवाल उठाया.

हिमाचल में बेटियां हैं सुरक्षित
कंगना ने एक तरफ हिमाचल प्रदेश में बेटियों को सुरक्षित बताया तो दूसरी तरफ यहां की ग्रामीण जीवनशैली को भी सराहा. उन्होंने आगे कहा कि, यदि रात को हिमाचल की कोई बेटी किसी से लिफ्ट मांगती है, तो लोग उसे सुरक्षित घर तक छोड़ जाते हैं, जबकि पड़ोसी राज्यों में स्थिति ऐसी नहीं है. कंगना ने अन्य राज्यों की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. 

शहर में है गंदगी 
वहीं कंगना ने कार्यक्रम के दौरान शहरी जीवनशैली की आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि गांव की जीवनशैली शहर के जीवनशैली से काफी बेहतर है. शहरों में गंदगी और बीमारियां हैं, जबकि गांव में जीवनशैली साफ और बेहतर है. उन्होंने खासतौर पर हिमाचल के ग्रामीण इलाकों की तारीफ की. यहां की शुद्धता और स्वच्छता से हमें सीखने की जरूरत है.


ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री, इस पार्टी की तरफ से कर रहे धुंआधार प्रचार


 

पड़ोसी राज्यों से आ रही नशे की चीजें
कंगना ने नशे की समस्या पर भी चिंता व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से चिट्टा और अन्य नशे की चीजें हिमाचल में आ रही हैं, जो यहां के युवाओं को बर्बाद कर रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल के युवाओं को इनसे दूर रहना चाहिए. साथ ही इस नकारात्मक प्रभाव से बचना भी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान कंगना ने ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ में पंचायत भवन के निर्माण के लिए सांसद निधि से 14 लाख रुपये देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, "ये इस पंचायत भवन से यहां के लोगों को सरकारी कार्यों में काफी सुविधा प्रदान करेगा और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा.


ये भी पढ़ें- 'आजकल अच्छे काम पर भी वोट नहीं मिलते', BJP नेता किरेन रिजिजू ने क्यों कही ये बात


 

क्यों हैं लगातार सुर्खियों में कंगना
कंगना अपने बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में किसान कानूनों पर दिए गए बयान के चलते उन्हें माफी मांगनी पड़ गई थी. अब, पंजाब पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के बाद फिर से उनके बयान चर्चा का विषय बन गए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement