Advertisement

कौन हैं कमला बिसेसर? PM Modi ने क्यों कहा 'बिहार की बेटी', तोहफे में दी ये खास चीज

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर एक ऐसा पासा फेंका है जो बिहार की राजनीति पर सीधा असर करने वाला है. उन्होंने यहां की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी बताया है.

Latest News
कौन हैं कमला बिसेसर? PM Modi ने क्यों कहा 'बिहार की बेटी', तोहफे में दी ये खास चीज

kamala bisessar Bihar connection

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. देश से बाहर होने के बावजूद भी उनकी नजर बिहार के चुनाव पर बनी हुई है. पीएम मोदी के इस दौरे पर कमला बिसेसर का नाम सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. लेकिन क्या आप जातने है कि आखिर कमला बिसेसर है कौन, दरअसल अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को 'बिहार की बेटी' कहा हैं. 

बिहार चुनाव में बड़ा दाव
कमला बिसेसर को ये सम्मान देकर प्रधानमंत्री ने केवल भारत-त्रिनिदाद के रिश्तों को मजबूती दी, बल्कि बिहार के वोटरों को भी साधने की कोशिश की है. बतादें कि  वह इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर मशहूर हैं. उनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं.पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, "कमला जी के पूर्वज बक्सर, बिहार में रहा करते थे. वह खुद वहां जा चुकी हैं. लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं."

भोजपुरी चौताल के साथ स्वागत 
दरअसल पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी के स्वागत में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति के साथ हुआ. इसे पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो और भारत, खास करके पूर्वी यूपी, बिहार के बीच का उल्लेखनीय जुड़ाव बताया. पीएम मोदी देश से बाहर रहते हुए भी बिहार चुनाव में अपनी बखूबी भूमिका निभा रहे हैं. पीएम मोदी के स्वागत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

2012 में गई थी बिहार
कमला बसेसर का संबंध बिहरा के बक्सर जिले में स्थित भेलूपुर गांव से है. पीएम मोदी ने उनकी पैतृक जड़ों को श्रद्धांजली देते हुए उन्हें बिहार की बेटी बताया है. कमला बसेसर के पूर्वज यहां से एक सदी पहले चले गए थे. 2012 में, कमला प्रसाद-बिसेसर ने बिहार के भेलूपुर गांव का एक बेहद निजी दौरा किया था, जहाँ उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया और अपनी जड़ों को श्रद्धांजलि दी. भावुक होकर बोलते हुए उन्होंने कहा था, "मैं आज जो कुछ भी हूँ, वह मेरे पूर्वजों की वजह से है. यह मेरे आनुवंशिक मेकअप और डीएनए में है."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement