Advertisement

अब कालिंदी कुंज से नोएडा एयरपोर्ट का सफर चुटकियों में होगा तय, NHAI ने दी नए एक्सप्रेसवे की सौगात

कलिंजी कुंज से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी अब महज 30 मिनट में तय होने वाली है. NHAI ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे परस्पर एक और एक्सप्रेस वे की सौगात दी है.

Latest News
अब कालिंदी कुंज से नोएडा एयरपोर्ट का सफर चुटकियों में होगा तय,  NHAI ने दी नए एक्सप्रेसवे की सौगात
Add DNA as a Preferred Source

जेवर में बन रहा नोएडा एयरपोर्ट अगले साल तक शुरू हो जाएगा. द‍िल्‍ली के कालिंदी कुंज से नोएडा एयरपोर्ट का रास्‍ता आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए NHAI ने Delhi NCR वालो को नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी है. इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से कालिंदी कुंज से नोएडा एक्सप्रेसवे तक का रास्ता मात्र 30 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

जी हां, आप सही पढ़ ये आने वाले दिनों में ये संभव होने वाला है. इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से नोएडा, दिल्ली और हरियाणा के बीच और भी बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी. NHAI ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पैरलल एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा होने के बाद सहमति दे दी है. 

बता दें कि ये एक्सप्रेस वे बन जाने से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ट्रेफिक कम हो जाएगा, साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा. इसके निर्माण से करीब 10 लाख वाहनों की आवाजाही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कम हो जाएगी. इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 32 किलोमीटर होगी. ज‍िसमें 28 किमी नोएडा क्षेत्र में और 4 किमी एयरपोर्ट से लिंक करने में बनाया जाएगा.


ये भी पढ़ें: J-K और Haryana में गठबंधन की राजनीति पर Congress का जोर, जानें इसके पीछे के सियासी समीकरण 


इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब दो से 2.5 हजार करोड़ रुपए का खर्चा होगा. इन पैसे के लिए सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट दोनों ही खर्च करेंगी. NHAI ने पुस्ता रोड समेत अन्य ऑप्‍शन पर सर्वे कर रिपोर्ट बना ली है. नोएडा अथॉर‍िटी के सीईओ के अनुसार एनएचएआई की सहमति मिलने के बाद अब एक कंपनी हायर करके इसका सर्वे दोबारा कराया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement