भारत
Delhi-NCR Tomorrow Weather Update: आईएमडी ने बताया कि 9 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आद्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान किया गया है.
IMD Weather Update 9 July, 2026: दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में दो दिन की राहत के बाद गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को भी बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार से ही मानसून जमकर बरस रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि कई जगहों पर तो तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है. बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और हल्की-फुल्की बारिश भी हुई और 9 जुलाई को भी हल्की-हल्की बारिश होती रहेगी और बादल छाए रहेंगे.
नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कल का मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी का कहना है कि 9 जुलाई को भी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और मेरठ में मौसम इसी तरह सुहाना रहेगा. दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश भी लोगों को राहत देगी. आईएमडी का कहना है कि आज भी शाम और रात के समय दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी.
दिल्ली एनसीआर में कल चल सकती हैं तेज हवाएं
आईएमडी ने बताया कि 9 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आद्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान किया गया है. आईएमडी ने कहा कि सुबह से लेकर दिनभर अलग-अलग समय पर मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और असम और मेघालय के कुछ इलाकों में अत्यंत बारिश की संभावना है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश की भी संभावना है.
यह भी पढ़ें:- TMC के अकाउंट्स में कितना पैसा, बैंक ने HC को दे दी पूरी डिटेल... सुनवाई में नहीं आए SG तुषार मेहता