Advertisement

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी हवाएं

Delhi-NCR Tomorrow Weather Update: आईएमडी ने दिल्ली के आसपास के इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम, बारिश के साथ चलेंगी हवाएं

दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने का अनुमान (Image Source: ANI)

Add DNA as a Preferred Source

IMD Weather Update 8 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (7 जुलाई, 2026) को दोपहर में हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. अगले दो दिन भी बारिश होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि आस-पास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है.

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को उत्तरी दिल्ली में कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

7 जुलाई को एनसीआर में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने दिल्ली के आसपास के इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इन इलाकों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो जुलाई, 2024 के बाद इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा. उस दिन शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग का कहना है कि 8 जुलाई को भी दिल्ली एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप से दिनभर राहत मिलेगी. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही गरज और चमक के साथ बारिश का भी अनुमान है. 9 जुलाई को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है. हालांकि, थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश की भी संभावना है. 

9 जुलाई को कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है और सुबह से दोपहर के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. इसके अलावा रात में हल्की बारिश भी हो सकती है.

10 और 11 जुलाई को बारिश की संभावना कम
10 और 11 जुलाई को बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को धूप से राहत मिलेगी. दोपहर में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है. आईएमडी के अनुसार पानीपत, मेरठ, नोएडा, फरीदाबाद, रेवाड़ी, अलवर और गुरुग्राम में भी अगले दो दिन बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है. 10 और 11 जुलाई को यहां भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है, हवाएं चल सकती हैं. साथ ही दिनभर बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़ें:- ये मेरा हक है... तृणमूल यूथ कांग्रेस की दलील सुनते ही HC बंगाल पुलिस से बोला- किसी के अधिकार पर हम कैसे आंखें मूंद लें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement