Advertisement

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा 14 जून को मौसम

14 June ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कल, 14 जून को देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश की आशंका है. दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना रहेगा लेकिन, लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Latest News
Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में बारिश-आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा 14 जून को मौसम

 14 जून को देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश की आशंका. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source

Kal Ka Mausam 14 June: मौसम के मिजाज में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम सुहावना हो रखा है. लेकिन, कल यानी 14 जून को  यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में लोगों को आंधी और बारिश के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कल, 14 जून को हवा  90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा होगा आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 14 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक विकसित होने की संभावना जताई गई है. वहीं  15 जून को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. 16 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  इस दिन भी बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है. ऐसे में एनसीआर के निवासियों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की पूरी संभावना है. लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है.  हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

देश के 19 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 जून को उत्तर प्रदेश बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिल सकता है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी पर पड़ सकते हैं. 

तमिलनाडु में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में ऊपरी हवा में बने चक्रवाती दबाव का असर राज्य के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल के मौसम पर भी पड़ रहा है. इसके असर से कई इलाकों में कम से कम एक और सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद है. रविवार, 14 जून को भी पश्चिमी घाट, डेल्टा जिलो दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में में तेज बारिश और आंधी का प्रकोप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचने और ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों, पशुधन तथा संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement