Advertisement

कल का मौसम, 9 अगस्त: कब तक होगी दिल्ली में बारिश? नोएडा-गुरुग्राम में भी बरसेंगे बादल, जानिए IMD का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: अगले कई दिनों तक दिल्ली एनसीआर में तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

Latest News
कल का मौसम, 9 अगस्त: कब तक होगी दिल्ली में बारिश? नोएडा-गुरुग्राम में भी बरसेंगे बादल, जानिए IMD का वेदर अपडेट

बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी तेज बारिश का अनुमान
  • गुरुग्राम के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

IMD Weather Update 8 August 2026: राजधानी दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में बादल खूब बरस रहे हैं. 8 अगस्त को हुई बारिश से दिल्ली में जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों का भी यही हाल है. बारिश का ये दौर थमता नहीं दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार, 9 अगस्त के लिए बारिश का अनुमान लगाया है. IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 9 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और कभी धीमी और कभी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को नोएडा में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कल भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में कल, 9 अगस्त को गरज और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तथा रात के समय बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है. गाजियाबाद में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है. गुरुग्राम में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

9 अगस्त 2026 को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार, कल फरीदाबाद में छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय बारिश की संभावना 35 प्रतिशत है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

9 अगस्त 2026 के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मेरठ में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मेरठ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली एनसीआर के लिए कोई चेतावनी नहीं है. अगले कई दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना भी नहीं है. 
लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और सड़कों की स्थिति खराब होने की समस्या बनी रह सकती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement