भारत
Kal Ka Mausam: दिल्ली में रविवार को बारिश की संभावना है लेकिन लोगों को भीषण उमस का सामना भी करना पड़ेगा. नोएडा में बादल छाए रहेंगे और मौसम हल्का ठंडा रहेगा.
IMD Weather Update 19 july 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बादल छाने, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 जुलाई के लिए एक बार फिर गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि इस दिन भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. IMD के अनुसार, रविवार को दोपहर और शाम के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. 19 जुलाई के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
IMD के अनुसार, नोएडा में 19 जुलाई को मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम हल्का ठंडा रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश होने की संभावना करीब 10 प्रतिशत है. रात में गरज के साथ बारिश की संभावना बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगी.
गाजियाबाद में रविवार, 19 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम उमस भरा और थोड़ा गर्म रहेगा. Weather.com के अनुसार, अधिकतम तापमान दिन के समय यह 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रात के समय 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारी उमस के कारण दिन में वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी और बेचैनी महसूस हो सकती है. दिन में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना केवल 10 प्रतिशत है.
IMD के अपडेट के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को गुरुग्राम में बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम उमस वाला होगा. तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. AccuWeather के र्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना बेहद कम है.
19 जुलाई 2026 को फरीदाबाद का मौसम उमस भरा रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. AccuWeather के अनुसार, फरीदाबाद में कल अधिकतम तापमान दिन के समय यह 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रात के समय 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. रात के समय बारिश की संभावना भी है.
AccuWeather के ताजा अनुमान के अनुसार मेरठ में 19 जुलाई 2026 को मौसम हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही वाला रहेगा. मेरठ में कल बारिश की अधिक संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश से पहले या बाद में काफी उमस महसूस हो सकती है.