Advertisement

कल का मौसम, 18 जुलाई: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का दौर फिर शुरू होगा, जानिए नोएडा-गुरुग्राम पर IMD का अपडेट

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में एक बार फिर से बारिश और हवाओं को दौर शुरू होने वाला है. ये सिलसिला कई दिनों तक चलेगा.

Latest News
कल का मौसम, 18 जुलाई: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का दौर फिर शुरू होगा, जानिए नोएडा-गुरुग्राम पर IMD का अपडेट

दिल्ली में शनिवार को बारिश हो सकती है. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली में शनिवार को बारिश हो सकती है.
  • 18 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
  • दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना.

IMD Weather Update 18 july 2026: दिल्ली का मौसम 18 जुलाई से एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कई दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.  इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आर्द्रता 70 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगी. पूर्वानुमान में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, नोएडा में 18 जुलाई को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए सूरज दिखाई दे सकता है. दिन के समय हल्की बारिश या बौछारें गिरने की भी संभावना है.  अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर के समय काफी उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. हल्की बारिश की संभावना 20 से 25 प्रतिशत है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में शनिवार, 18 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम काफी उमस भरा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध या धूल भरी हवाओं के साथ बहुत हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 36  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गाजियाबाद में कल बारिश के आसार केवल 10 से 20 प्रतिशत है. 

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. मौसम में भारी उमस बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल दिन के समय तेज बारिश के आसार नहीं हैं. बारिश होने की संभावना केवल 10 प्रतिशत है. कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 18 जुलाई 2026 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम काफी गर्म और उमस भरा बना रहेगा. दिन के समय तेज धूप और बादलों की लुका-छिपी चलती रहेगी. फरीदाबाद में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शनिवार को बारिश होने की संभावना केवल 10 प्रतिशत है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

IMD के अनुसार, मेरठ में  18 जुलाई 2026 को आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से ही लोगों को अत्यधिक उमस का सामना करना पड़ेगा. पिछले दिनों के मुकाबले कल मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने से बारिश की संभावना अधिक है. तापमान में थोड़ी गिरावट होगी. कल मेरठ में बारिश की संभावना 35 से 40 प्रतिशत है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement