Advertisement

कल का मौसम, 17 जुलाई: दिल्ली में धूप, उमस और गर्म हवा सताएगी, बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट, जानिए नोएडा-गुरुग्राम का हाल

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जुलाई को दिल्ली में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा. नोएडा में हल्की बारिश हो सकती है. पूरे एनसीआर में उमस लोगों को परेशान करेगी.

Latest News
कल का मौसम, 17 जुलाई: दिल्ली में धूप, उमस और गर्म हवा सताएगी, बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट, जानिए नोएडा-गुरुग्राम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उमस से परेशान हैं लोग. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोग उमस से परेशान.
  • 17 जुलाई को भी दिल्ली में बारिश के आसार नहीं.
  • नोएडा में आसमान बादलों से घिरा रहेगा.

IMD Weather Update 17 july 2026: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम से गर्म होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मानसून सक्रिय होने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं हो रही. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को दोपहर के समय अत्यधिक गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है. 17 जुलाई के लिए  किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, नोएडा में 17 जुलाई को आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा.  कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि बारिश की संभावना 20-25 प्रतिशत ही है. रात के समय वर्षा की संभावना बढ़कर 40 प्रतिशत तक हो सकती है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में 17 जुलाई 2026 को आसमान बादलों से घिरा रहेगा.  दोपहर बाद हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को  अधिकतम तापमान 38  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. 

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को गुरुग्राम में आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा. शुक्रवार को गुरुग्राम में दिनभर तेज गर्मी व भारी उमस बनी रहेगी. गुरुग्राम में शुक्रवार को बारिश की संभावना न के बराबर है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 17 जुलाई 2026 को बादल छाए रहेंगे. दिन के समय हल्की बारिश हो सकती है.  भारी उमस के कारण कल दिनभर काफी गर्मी महसूस होगी. अधिकतम तापमान  39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 
 
कैसा होगा मेरठ का मौसम

IMD के अनुसार, मेरठ में भी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे.  दोपहर के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.  दिनभर भारी उमस का सामना करना पड़ेगा.  अधिकतम तापमान  38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement