भारत
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश और नोएडा में धूप का अनुमान है. किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
IMD Weather Update 17 August 2026: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार को भी दिल्ली में दल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है.
एक्यूवेदर के अनुसार, नोएडा में कल 17 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में आंशिक रूप से धूप और बादल रहेंगे. शाम या रात के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
17 अगस्त 2026 को गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा. हालांकि दोपहर और रात के समय छिटपुट गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. IMD के अनुसार, गाजियाबाद में कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में धूप निकलेगी. रात के समय हल्की बारिश भी हो सकती है. गुरुग्राम में कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
IMD के अपडेट के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में दिन में धूप निकलेगी. शाम ढलने के बाद छिटपुट गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में लगभग 65 प्रतिशत नमी होने के कारण उमस भी महसूस होगी.
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मेरठ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और धूप निकलेगी. रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. हवा में नमी का स्तर 75 प्रतिशत होने के कारण उमस परेशान करेगी.