भारत
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान में किसी चेतावनी का उल्लेख नहीं है.
IMD Weather Update 16 August 2026: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के कारण कुछ दिनों से मौसम सुहावना है. 16 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है.
IMD के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रविवार को नोएडा में दिन के समय बादल छाए रहेंगे. कल गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. पिछले कुछ दिनों से अच्छे मौसम के कारण नोएडा की वायु गुणवत्ता भी अपेक्षाकृत बेहतर है.
16 अगस्त 2026 को गाजियाबाद में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार, रात में बारिश की संभावना 75 प्रतिशत और दिन में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है.
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. IMD के अपडेट के अनुसार, गुरुग्राम में रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी की मात्रा लगभग 70 प्रतिशत होगी जिससे उमस महसूस होगी.
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार, 16 अगस्त को फरीदाबाद में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना दोपहर के बाद है.
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को मेरठ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. रविवार को बारिश होने की भी प्रबल संभावना है. हवा में नमी लगभग 75 प्रतिशत होगी जिससे उमस काफी अधिक रहेगी.
आईएमडी के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान में किसी चेतावनी का उल्लेख नहीं है.