Advertisement

कल का मौसम, 15 अगस्त: दिल्ली में होगी हल्की बारिश, जानिए नोएडा-गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए IMD का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों में 15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा.

Latest News
कल का मौसम, 15 अगस्त: दिल्ली में होगी हल्की बारिश, जानिए नोएडा-गुरुग्राम और गाजियाबाद के लिए IMD का वेदर अपडेट

दिल्ली में 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली में 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है
  • लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है
  • नोएडा का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा

IMD Weather Update 15 August 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में मौसम का मिजाज सुहावना रहेगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश के आसार भी हैं. शनिवार के लिए मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कल के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, बारिश और बादलों के बीच बढ़ी हुई नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार, 15 अगस्त को आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को नोएडा में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना भी जताई है. दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

15 अगस्त 2026 को गाजियाबाद का मौसम भी बारिश और उमस वाला ही रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर और रात में बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है. IMD के अनुसार, शनिवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन के समय छिटपुट गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम में रात के समय भारी बारिश हो सकती है.  हवा में भारी नमी के चलते उमस महसूस होगी. 

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

15 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में भी दिन के समय हल्की बारिश का अनुमान है. IMD के अपडेट के अनुसार, फरीदाबाद में कल  अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात में बारिश तेज हो सकती है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम
 
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को मेरठ में हल्की बारिश की संभावना है. रात के समय गरज के बारिश हो सकती है. मेरठ में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में भारी नमी होने के कारण दिनभर उमस का असर बना रहेगा.

आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों में रुक-रुककर होने वाली हल्की बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. वातावरण में नमी का स्तर लगातार ऊंचा रहने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement