भारत
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम एक बार फिर बदल रहा है.
IMD Weather Update 14 july 2026: राजधानी दिल्ली में मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा होने के संकेत नहीं हैं. इसके साथ ही, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कल के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
IMD के अनुसार, नोएडा में 14 जुलाई को मौसम मुख्य रूप से साफ और तेज धूप वाला रहने का अनुमान है. मंगलवार को नोएडा में बारिश की संभावना बेहद कम है. लोगों को दिनभर उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में मंगलवार को मौसम साफ और तेज धूप वाला रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल गाजियाबाद में बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन के समय तेज धूप के साथ अत्यधिक उमस होने के कारण भारी गर्मी का अहसास होगा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
14 जुलाई 2026 को गुरुग्राम का मौसम साफ रहेगा. तेज धूप के कारण गर्मी रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल गुरुग्राम में बारिश की संभावना बहुत ही कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 14 14 जुलाई 2026 को धूप खिली रहेगी. मौसम गर्म रहने का अनुमान है. कल फरीदाबाद में बारिश की संभावना बेहद कम है. दिनभर तेज गर्मी के साथ उमस का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
IMD के अनुसार, मेरठ में मंगलवार को बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 14 जुलाई को मौसम साफ और गर्म रहेगा. आसमान साफ रहने के कारण दिनभर तेज धूप निकलेगी और उमस परेशान कर सकती है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.