Advertisement

कल का मौसम, 14 अगस्त: बादलों और बारिश के बीच उमस करेगी तंग, जानिए दिल्ली-एनसीआर के लिए IMD का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Latest News
कल का मौसम, 14 अगस्त: बादलों और बारिश के बीच उमस करेगी तंग, जानिए दिल्ली-एनसीआर के लिए IMD का वेदर अपडेट

दिल्ली एनसीआर में 14 अगस्त को बारिश का अनुमान. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होगा
  • गुरुग्राम में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना

IMD Weather Update 14 August 2026: राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD ने कल दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है.

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नोएडा में धूप-छांव का खेल चलता रहेगा. मौसम विभाग ने नोएडा में शुक्रवार के लिए हल्की बारिश की संभावना भी जताई है. धिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लोगों को उमस परेशान कर सकती है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

14 अगस्त को गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  हवा में नमी का स्तर लगभग 81 प्रतिशत रहेगा जिसके कारण उमस परेशान करेगी. गाजियाबाद में कल बारिश की सबसे ज्यादा संभावना दोपहर के समय है. 

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को गुरुग्राम में मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है. हवा में नमी का स्तर 76 प्रतिशत रहेगा. 

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

14 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में घने बादल छाए रहने और कुछ समय के लिए तेज बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के अपडेट के अनुसार, फरीदाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा में नमी का स्तर लगभग 77 प्रतिशत रहेगा. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को मेरठ में भारी बारिश की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी का स्तर काफी अधिक यानी लगभग 83 प्रतिशत रहेगा जिससे बारिश से पहले और बाद में  उमस महसूस होगी.

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रह सकता है. लगातार बादल और हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत रहेगी लेकिन उमस परेशान कर सकती है. आर्द्रता इस समय 85 से 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement