Advertisement

कल का मौसम, 13 जुलाई: बादलों से ढका रहेगा दिल्ली का आसमान, जानिए नोएडा-गुरुग्राम और अन्य शहरों का हाल

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी दिल्ली में 13 जुलाई को मौसम साफ रहेगा. दिल्ली के आस-पास के इलाकों में भी मौसम का यही मिजाज रहेगा.

Latest News
कल का मौसम, 13 जुलाई: बादलों से ढका रहेगा दिल्ली का आसमान, जानिए नोएडा-गुरुग्राम और अन्य शहरों का हाल

दिल्ली में 13 जुलाई को बारिश की संभावना बेहद कम. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • सोमवार को गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे लोग.
  • दिल्ली में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
  • नोएडा में कुछ समय के लिए बादल छाए रहेंगे.

IMD Weather Update 13 july 2026: मानसून कमजोर पड़ जाने के कारण दिल्ली में सोमवार, 13 जुलाई को बारिश की संभावना कम हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 13 जुलाई को राजधानी में आसमान बादलों से ढका रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आर्द्रता सुबह 80 प्रतिशत और शाम 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दिल्ली में कल लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, नोएडा में 13 जुलाई 2026 को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन में कुछ समय के लिए बादल छाए रह सकते हैं. सोमवार को दिन गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान दिन के समय 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. नोएडा में कल बारिश की संभावना केवल 15 से 25 प्रतिशत है.

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में कल 13 जुलाई को मौसम मुख्य रूप से साफ और तेज धूप वाला रहेगा. लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा. दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से हल्के बादल दिख सकते हैं. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है.

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

गुरुग्राम में कल मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन में अत्यधिक गर्म और उमस  रहने का अनुमान है. दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. IMD के अनुसार, सोमवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान  39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना केवल 15 प्रतिशत है.

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 13 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  बारिश की संभावना बहुत कम है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

IMD के अनुसार, मेरठ में सोमवार को धूप खिली रहेगी. मौसम गर्म होगा और लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा. सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement