भारत
Kal Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 12 जुलाई को दिल्ली में बारिश की संभावना बेहद कम है.
IMD Weather Update 12 july 2026: राजधानी दिल्ली में कल लोगों को मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 12 जुलाई को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत और शाम के समय 80 प्रतिशत तक रह सकती है. मौसम विभाग ने कल के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा.
IMD के अनुसार, नोएडा में रविवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा. इस दिन बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की बहुत कम संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
गाजियाबाद में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम उमस भरा रहने का अनुमान है. 12 जुलाई को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मानसूनी नमी के कारण भारी उमस महसूस हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोपहर के समय हल्की बारिश भी हो सकती है.
IMD के अनुसार, रविवार को गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. धूप बीते दिनों के मुकाबले तेज होगी. 12 जुलाई को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुरुग्राम में कल बारिश की संभावना केवल 15 प्रतिशत है.
मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 12 जुलाई को बादल छाए रहेंगे. मौसम अत्यधिक उमस भरा रहने का अनुमान है. कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
IMD के अनुसार, मेरठ में रविवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 8 से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.