भारत
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना है. नोएडा में मौसम साफ रहेगा. जानिए मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद को लेकर क्या है IMD का अपडेट.
IMD Weather Update 11 july 2026: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार, 11 जुलाई को भी बारिश के आसार हैं. इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश यादव के अनुसार, राजधानी में अभी एक 'वेलमार्क प्रेशर एरिया' बना हुआ है. इसी के कारण पिछले दिनों यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई थी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
IMD के अनुसार, नोएडा में शनिवार, 11 जुलाई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. अधिकतम तापमान 37° सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन की शुरुआत सुबह कुछ हल्के बादलों और बौछारों के साथ हो सकती है, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाएगा और चटक धूप निकलेगी. रात का तापमान करीब 29° सेल्सियस रहने का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गाजियाबाद में कल, शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है. दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29° सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD ने ये भी कहा है कि उमस ज्यादा होगी इसलिए 36° का तापमान 44° सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है.
IMD के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम में मौसम साफ और तेज धूप वाला रहने का अनुमान है. रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कल का अधिकतम तापमान 37° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30° सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार को दिन के समय बारिश की संभावना नहीं है.
फरीदाबाद में कल, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर बाद हल्की बौछारें या गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. कल फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 36° सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 27° रहेगा.
IMD के अनुसार, मेरठ में कल, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 35° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहने का अनुमान है.