Advertisement

कल का मौसम, 11 अगस्त: दिल्ली में होती रहेगी हल्की बारिश, जानिए नोएडा-गुरुग्राम पर IMD का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार, लगातार बादल और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.

Latest News
कल का मौसम, 11 अगस्त: दिल्ली में होती रहेगी हल्की बारिश, जानिए नोएडा-गुरुग्राम पर IMD का वेदर अपडेट

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • 11 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा
  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
  • दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को रात में हो सकती है बारिश


IMD Weather Update 11 August 2026: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रोज बारिश हो रही है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तापमान कम हुआ है और पूरे इलाके में मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रहेगी. मंगलवार, 11 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, पूरे दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को नोएडा के आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश की संभावना है. कुछ देर के लिए धूप निकलेगी फिर शाम को हल्की बारिश हो सकती है. मंगलवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में कल, 11 अगस्त को गरज के साथ बारिश की संभावना है. दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, कल गाजियाबाद में लोगों को उमस महसूस हो सकती है.  शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में भारी बारिश का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी 79 प्रतिशत होने के कारण उमस महसूस होगी. 
 
कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

11 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने मंगलवार को फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना जताई है.  शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को मेरठ में मध्यम स्तर की बारिश की प्रबल संभावना है. IMD ने मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

बता दें कि आईएमडी के अनुसार, लगातार बादल और बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. 33 से 34 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान रहने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. आर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत तक रहने के कारण वातावरण में उमस काफी अधिक बनी रह सकती है.  बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement