Advertisement

कल का मौसम, 10 अगस्त: दिल्ली और नोएडा में सोमवार को धूप या बारिश? जानिए IMD का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: IMD के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण यह भारी बारिश हो रही है. सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

Latest News
कल का मौसम, 10 अगस्त: दिल्ली और नोएडा में सोमवार को धूप या बारिश? जानिए IMD का वेदर अपडेट

दिल्ली एनसीआर में मध्यम बारिश का अनुमान. (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली में सोमवार को शाम के समय बारिश हो सकती है
  • नोएडा में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान
  • गाजियाबाद में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना

IMD Weather Update 10 August 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कल देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है. हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. IMD के अनुसार, 10 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दोपहर और शाम के समय बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है. 

कैसा होगा नोएडा का मौसम

IMD के अनुसार, कल 10 अगस्त 2026 को नोएडा में दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि मौसम विभाग ने कुछ समय के लिए धूप निकलने की बात भी कही है. IMD के अपडेट के अनुसार सोमवार को नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

कैसा होगा गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में कल, 10 अगस्त को गाजियाबाद का आसमान भी नोएडा की तरह बादलों से घिरा रहेगा और गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है.  इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी लगभग 79 प्रतिशत तर रहेगी इसलिए उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है.

कैसा होगा गुरुग्राम का मौसम

IMD के अपडेट के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को गुरुग्राम का मौसम भी पूरे दिल्ली-एनसीआर की तरह बादलों से घिरा रहेगा. मौसम विभाग ने कल गुरुग्राम में बारिश की संभावना जताई है. यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. सोमवार को दोपहर के समय बारिश के आसार सबसे ज्यादा हैं. कल गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

कैसा होगा फरीदाबाद का मौसम

10 अगस्त 2026 को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को फरीदाबाद में बारिश की संभावना 65 से 70 प्रतिशत तक है. 

कैसा होगा मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को मेरठ में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कई बार हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेरठ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण यह भारी बारिश हो रही है. विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी तेज बारिश जारी रह सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव, स्थानीय बाढ़ और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका बनी रहेगी. IMD ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्क रहें और जलभराव वाले इलाकों से बचने की कोशिश करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement