Advertisement

Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा ने किया मां काली का अपमान, ममता ने साधी चुप्पी, TMC पर भड़कीं स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मां काली के पोस्टर विवाद पर भड़कते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के लिए मां काली का अपमान करना असंभव काम नहीं है.

Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा ने किया मां काली का अपमान, ममता ने साधी चुप्पी, TMC पर भड़कीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी और ममता बनर्जी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में मां काली के पोस्टर (Maa Kaali Poster Row) पर जारी सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां काली पर दिए गए हालिया बयान के बाद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को घेर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महुआ मोइत्रा के मां काली पर दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है. यह पहली बार है जब किसी केंद्रीय मंत्री ने 'मां काली' बहस में तीखी प्रतिक्रिया दी है.

बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी ने हावड़ा में कहा, 'तृणमूल के एक सांसद के लिए मां काली का अपमान करना नामुमकिन नहीं है. अतीत में भी टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व ने देवी-देवताओं का कई तरह से अपमान किया है.'

PHOTOS: 9,500 किलो का है यह अशोक स्तंभ, जानें क्या है इसकी खासियत

बंगाल के विकास कार्यों पर बीजेपी का जोर

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को हावड़ा के डुमुरजाला में पार्टी स्तर की बैठक बुलाई. सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पिछले आठ साल में बंगाल के लिए किए गए विकास कार्यों पर फोकस किया गया.

बैठक के बाद स्मृति रामराजताला स्थित राम मंदिर गईं. पूजा से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने राज्य के लोगों के लिए भगवान राम से प्रार्थना की है. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि ऐसे राम मंदिर के दर्शन करने के लिए हावड़ा आई हूं.'

TMC दे सकती थी महुआ को सजा लेकिन साधी चुप्पी

स्मृति ईरानी ने मां काली पर भड़के विवाद पर कहा कि  जो लोग इस तरह हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं, तृणमूल कांग्रेस चाहती तो उन्हें सजा दे सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऐसा करना चाहिए था. इस तरह की टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को खारिज कर देना चाहिए.

Abu Salem: कब जेल से बाहर आएगा अबू सलेम? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सजा पूरी होने पर सरकार छोड़ने के लिए बाध्य

क्या कहा था महुआ मोइत्रा ने?

देवी से जुड़ी फिल्म के पोस्टर के बारे में पूछे जाने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि काली उनके लिए 'मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी' हैं. विवाद गहराने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया या धूम्रपान शब्द का उल्लेख नहीं किया. उन्होंने सुझाव दिया था कि 'आप तारापीठ में मेरी मां काली के पास जाएं, यह देखने के लिए कि भोग के रूप में उन्हें क्या खाने और पीने के लिए चढ़ाया जाता है.. जॉय मां तारा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement