भारत
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. 33 वर्षीय यूट्यूबर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क में होने का आरोप है.
हरियाणा के हिसार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को हिसार की एक अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाते हुए 21 जुलाई तक के लिए कर दी है. 33 वर्षीय यूट्यूबर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क में होने का आरोप है, जिसके बाद से सभी पक्षों की जांच की जा रही है.
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. उनके वकील कुमार मुकेश ने पुष्टि की है कि अदालत ने हिरासत बढ़ा दी है. अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी. इससे पहले 9 जून को उनकी नियमित जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है. मामले में पुलिस ने जमानत का विरोध किया और यह तर्क दिया कि मामले में जांच अभी पूरी नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें-बिहार में अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया पूरा परिवार, गांव वालों ने घेरकर की 5 लोगों
पुलिस का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा की रिहाई से सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका बनी रहेगी. गिरफ्तारी के बाद उनको पहले 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था, जिसे बाद में 4 दिन और बढ़ाया गया. इसके बाद उन्हें 26 मई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जिसे अब तीसरी बार 14 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. आपको बता दें कि 16 मई को ज्योति को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, लेकिन आगे की पूछताछ के लिए पुलिस के अनुरोध पर इस हिरासत अवधि को चार दिन के लिए और बढ़ा दिया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.