Advertisement

'ज्योति जासूस को फांसी होनी चाहिए...', पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर पर सियासी घमासान

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी पर बिहार की सियासत गर्म है. बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने उन्हें देशद्रोही बताया और फांसी की मांग की. मामले की गहन जांच और सख्त सजा की मांग उठ रही है.

Latest News
'ज्योति जासूस को फांसी होनी चाहिए...', पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर पर सियासी घमासान

Jyoti Malhotra

Add DNA as a Preferred Source

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार फेमस ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक गुस्सा भड़क उठा है. बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और यहां तक कह डाला कि ज्योति को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभाकर मिश्रा ने सोमवार को कहा कि ज्योति मल्होत्रा को लेकर खुफिया एजेंसियों के पास कई ठोस सबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि वह पाकिस्तान के लिए काम कर रही थीं. उन्होंने कहा, 'ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं और इन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए. जनता की भावना यही है कि इन्हें फांसी दी जाए.'

पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब

मिश्रा ने यह भी जोड़ा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन देश के भीतर बैठे कुछ लोग अब भी दुश्मनों को गुप्त जानकारी पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार इस तरह के अपराध को हल्के में नहीं लेगी. 


यह भी पढ़ें: 'यह कोई चूक नहीं, बल्कि अपराध था', ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर राहुल गांधी ने फिर जयशंकर से पूछा सवाल


देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए

इस पूरे मामले पर जेडीयू की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, 'देश सर्वोपरि है, जो भी उसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके लिए कोई माफी नहीं होनी चाहिए.' अरविंद निषाद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, ऐसे में देश के भीतर ही कोई अगर दुश्मन के लिए काम करे, तो यह बेहद शर्मनाक और अक्षम्य है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement